खूबसूरती और बदसूरत का पैमाना - Lalit Dairies Lalit Dairies विचारों और अनुभवों का एक खुला पन्ना खूबसूरती और बदसूरत का पैमाना: एक गहरी सोच आज मैं बात करने जा रहा हूँ एक ऐसे विषय पर जिसका आतंक पूरी दुनिया पर ही छाया है। घबराइए मत, मैं यहाँ भ्रष्टाचार की बात नहीं कर रहा हूँ, मैं यहाँ बात करने जा रहा हूँ उस पैमाने की जिसके आधार पर लोग खूबसूरत और बदसूरत में फर्क निकालते हैं। देखिए मेरी मानें तो ये दोनों शब्द कभी अस्तित्व में होने ही नहीं चाहिए थे, क्योंकि आखिर हम कैसे किसी को खूबसूरत और बदसूरत बोल सकते हैं? क्या इसीलिए कि यह चेहरा हमें पसंद नहीं आ रहा है तो इसे बदसूरत बोल दें और हमें अच्छा लग रहा है उसे खूबसूरत बोल दें? बात भले ही आपको छोटी सी लग रही हो, लेकिन अगर हम इस पर आराम से बैठकर चिंतन करें तो हमें मालूम होगा कि यह उतनी ही गहरी है जितना गहरा इन भ्रष्ट नेताओं का बैंक अकाउंट का बैलेंस हो। चलो मैं अपने बचपन की ही बात बताता हूँ जब मैं छोटा था, एकदम नया पह...
Welcome! To lalitdiaries